ग्वालियर। बर्फ से ढके पहाड़ों से सीधे बर्फीली हवा आने की वजह से ग्वालियर का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। साेमवार रात से मौसम में अाए इस अचानक बदलाव से ग्वालियर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। तापमान में एक साथ 5.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं भाेपाल में न्यूनतम तापमान 15.4, जबलपुर में 16.0 आैर इंदाैर में 17 डिग्री दर्ज किया गया है। अचानक सर्दी बढ़ने से मंगलवार को लोगांे की दिनचर्या भी बदल गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रात के तापमान में अभी और गिरावट आएगी, क्योंकि मौसम साफ है।
पारे में अभी और आएगी गिरावट
मौसम विज्ञानी एके शुक्ला के अनुसार जम्मू-कश्मीर के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल चुका है। साथ ही पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर है, यहां से टकराकर उत्तरी हवा मैदानी इलाकों में सीधे आ रही हैं। नमी भी कम हुई है। अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी।
तापमान में आई इतनी गिरावट: दिसंबर के पहले सप्ताह में ठिठुरन पैदा करने वाली सर्दी का दौर शुरू हो चुका है। 12 साल में कभी 3 दिसंबर इतना ठंडा नहीं रहा, जितना मंगलवार को रहा।