यपी के विशेष सत्र में आधी रात के बाद भी विधायकों का जोश रहा बरकरार

लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर उत्तर प्रदेश विधान मंडल के 36 घंटे तक चलने वाले विशेष सत्र में आधी रात के बाद भी विधायकों का उत्साह और जोश बरकरार रहा। आलम यह ता कि कई विधायक नींद भगाने के लिए कसरत करते भी नजर आए। मुख्यमंत्री, मंत्रियों तथा विधायकों ने विशेष सत्र के पहले दिन सतत विकास को लेकर राज्य की भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों और अर्जित उपलब्धियों की जानकारी दीआधी रात करीब 2 बजकर 10 मिनट पर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी अपने स्थान पर खडे हुए और सबसे पिछली सीट के पीछे बने स्थान पर टहलने लगे। इस दौरान उन्होंने दो चक्कर लगाए। कुछ मिनट के बाद उन्होंने कसरत शुरू कर दी।सुबह करीब छह बजे उन्होंने सदन में भाषण दिया। उसके बाद वह अपने आवास चले गए