बारिश / 13 साल बाद 107 में से 57 दिन बारिश, सितंबर में सबसे ज्यादा 22 इंच बरसा

 मानसून का सीजन अब खत्म हो गया है, लेकिन इस साल मानसून नहीं मान रहा है। अब तक के मानसूनी 107 दिनों में से 57 दिन बारिश हुई, ऐसा अब तक बनने वाले 14 मजबूत सिस्टम के कारण हुआ है। इस साल हर महीने औसतन तीन सिस्टम बना है। ऐसा 13 साल बाद हुआ है, अब तक हमारे जिले में 66.7 इंच बारिश हो चुकी है। इधर, मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक कभी धूप तो कभी बारिश का सिलसिला दो दिनों तक जारी रहेगा।


इस साल हमारे शहर में मानसून 17 दिन लेट 2 जुलाई को पहुंचा था। तब से बारिश का दौर ऐसा चला जो अब भी जारी है। हालांकि, प्रदेश से मानसून की विदाई 30 सितंबर को मानी जाती है, लेकिन अभी विदाई की घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में 1 अक्टूबर से जो भी बारिश होगी वह पोस्ट मानसून के खाते में जाएगी। सोमवार को बारिश का सिलसिला करीब आधे घंटे चला। मौसम वैज्ञानिक डॉ. डीपी दुबे ने बताया िक इस साल सिस्टम मजबूत रहे। ज्यादातर का ट्रैक पश्चिमी मध्यप्रदेश का हाेने से रतलाम में ज्यादा बारिश हुई।